
नर्मदापुरम / नगरपालिका की टीम द्वारा नागरिकों की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया जा रहा है। आज सर्किट हाउस रोड पर हुए गड्डों में फिलिंग कर दी गई है। कार्य प्रभारी उपयंत्री आयुषी रिछारिया ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देश पर नागरिकों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। नागरिकों की शिकायत पर परहंस घाट पर जाने वाली सड़क पर हुए गड्डों की शिकायत की गई थी। नपा की टीम द्वारा गड्डों को रात में ही भरकर सड़क की तत्काल रिपेरिंग की गई, जिससे आम नागरिकों को राहत मिली है।

