
नर्मदापुरम् / सड़क किनारे मार्ग पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों पर आज नगरपालिका के अतिक्रमण दल द्वारा उन्हें हटाकर जब्ती एवं जुर्माने की कार्रवाई गई। साथ ही गंदगी फैलाने वालों पर 3800/- रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। इस दौरान सड़क मार्ग अवरूद्ध करने वालों को समझाइश भी दी गई। यह कार्रवाई नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं सीएमओ वैभव देशमुख के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है।
अतिक्रमण दल के शेख सिकंदर ने बताया कि नेहरू पार्क से एसपी आफिस तिराहा, पुलिस लाइन, मीनाक्षी चौक से लेकर नारायण नगर की पुलिया आदि स्थानों से सड़क पर अवैध रूप से टपों को हटाया गया, साथ ही उन्हें जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कैलाश कन्नौजिया, नितेश गौर, सतीष रघुवंशी उपस्थित रहे।

