
नर्मदापुरम / शारदीय नवरात्र प्रारंभ है और सुप्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर जाने वाले श्रद्धालु जो पैदल चलकर सलकनपुर धाम जा रहे हैं, उनके पैर में पैदल चलने से छाले पड़ रहे हैं। जिनका उपचार नर्मदा महाविद्यालय के सामने फलहार वितरण रोहित पवार एवं मित्र मंडली द्वारा किया जा रहा है एवं पंडाल में श्रद्धालु विश्राम भी करने बैठ रहे हैं और जो पैदल यात्री जिनके पैदल चलने में पैर घायल हो रहे हैं उनमें अपने हाथों से दवाई लगा रहे हैं रोहित पवार उर्फ़ लकी पवार। वह कहते है कि उनके द्वारा देवी भक्तों की यह सेवा करना मेरा सौभाग्य है।

