पवारखेड़ा में किसानों को कराया पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन का प्रदर्शन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि लागत कम करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा नवाचारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कृषि प्रक्षेत्र पवारखेड़ा में पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन के माध्यम से धान रोपाई का प्रदर्शन आयोजित किया गया।कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने स्वयं पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन चलाकर प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि जिले के अधिक से अधिक किसान इन तकनीकों को अपनाकर खेती को लाभकारी बना सकें।

