
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक रेवा मीटिंग हॉल, कार्यालय कलेक्टर, नर्मदापुरम में जिला स्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
कार्यशाला में शासकीय कार्यालयों से संबंधित साइबर सुरक्षा, सुरक्षित ई-मेल उपयोग, फिशिंग एवं साइबर धोखाधड़ी से बचाव, रैनसमवेयर, डेटा सुरक्षा, मोबाइल सुरक्षा, साइबर स्वच्छता (Cyber Hygiene) एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
सभी संबंधित विभागों के विभाग प्रमुख (HoD) एवं आईटी नोडल अधिकारी तथा कलेक्टर कार्यालय की समस्त शाखाओं से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित समयानुसार कार्यशाला में सहभागिता करेंगे।

