नर्मदापुरम / आज दिनांक 13/6/2026 सोमवार को थाना कोतवाली पर सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला पोस्ट ऑफिस घाट में पानी में डूब गई है। सूचना उप निरीक्षक दीपिका लोखंडे हमराह स्टाफ आरक्षक हरीश व पंकेश के तत्काल मौके पर पहुंचे डायल 112 में पदस्थ स्टाफ प्रधान आरक्षक राकेश व पायलट की मदद से युवती को पानी से बाहर निकाल तुरंत सीपीआर दिया गया। जिससे अचेत महिला को होश आ गया। डायल 112 की मदद से प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल नर्मदा पुरम रवाना किया गया।

