
नर्मदापुरम / ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम् ने आज ग्राम पांजरा कला में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग मलैया के नेतृत्व में बाकी बची 75 % मूंग की खरीदी की घोषणा जल्द से जल्द करने की मांग को लेकर एवं खाद की E टोकन प्रणाली को बंद करने की मांग को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ एवं युवा किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल, वरिष्ठ मधु परिहार, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल चौरे (सोनू), प्रेम चौरे जिला मीडिया समन्वयक, सरपंच नवल पटेल, पूर्व सरपंच अंबिका राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन अहिरवार, मंडल अध्यक्ष अशोक गोलियां, मंडल अध्यक्ष संतोष अहिरवार, भवानी कहार, घनश्याम साहू, संजय चौरे, ग्राम पांजरा कला के युवा साथी राहुल परिहार, ओमकार चौधरी, मोहित बड़कुर, संजय चौरे, राम चौरे, तरुण चौरे, सूरज, साहिल, संदीप, निखिल, रितिक, सौरव, विवेक, गणेश, राज परिहार, सुमित, सागर चौरे, पियूष, अभिषेक, देवेश, विशाल मलैया, M L चौरे, बबलू चौरे, तनिस, चिंटू, संतोष, समेत अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

