
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / स्थित भिलट देव पार्क में स्थापित भगवान शंकर की प्रतिमा उपेक्षा का शिकार हो रही है। ध्यान और तप की मुद्रा में विराजित इस प्रतिमा देखरेख न होने से यह अपनी दुर्दशा बयान कर रही है।
ली गई तस्वीरों में प्रतिमा के शरीर और चेहरे पर स्पष्ट दरारें दिखाई दे रही हैं, रंग जगह-जगह से उतर गया है और गर्दन के पास काले निशान पड़ गए हैं। लगातार धूप, बारिश और मौसम के प्रभाव से प्रतिमा को नुकसान पहुंचा है।
भिलट देव पार्क जनपद पंचायत के अंतर्गत आता है और इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी पंचायत की ही है। बावजूद इसके लंबे समय से मरम्मत और रखरखाव का कोई काम नहीं हुआ है। श्रद्धालुओं मोहित सराटे का कहना है कि यह प्रतिमा क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है। रोजाना लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने जनपद पंचायत से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रतिमा की मरम्मत, रंगाई-पुताई और साफ-सफाई कराई जाए ताकि आस्था का यह प्रतीक सुरक्षित रह सके।

