
नर्मदापुरम / नगर पालिका में करोड़ो रूपये के गबन एवं आवास योजना में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जाँच की मांग को लेकर नगर कांग्रेस ने अध्यक्ष कमलेश बाथरे के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रगोपाल मलैया ने कहा कि इस महा भ्रष्टाचार की उच्च स्तर पर जाँच होनी चाहिए। पूर्व पार्षद कैलाश यादव ने कहा कि इसमें जो भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि लिप्त है, उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नपा अनोखी राजोरिया ने कहा कि आवास योजना घोटाला एवं राजस्व में भ्रष्टाचार 2014 से हो रहा है, तब से लेकर वर्तमान तक के सभी नपाध्यक्ष मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं लेखपाल की भूमिका की भी जाँच होनी चाहिए। इस अवसर पर मीना वर्मा, धर्मेन्द्र तिवारी, अजय सैनी, फैजान उल हक, महेश पाण्डेय, अमित खत्री, संतोष तोमर, आजाद भाटिया, कीर्ति मिश्रा, गुलाम हैदर, दीपक सिसोदिया, तेजकुँअर सिसोदिया, कुसुम तोमर, ज्योति मालवीय, खुशबु बूलचंदानी, कुलदीप राठौर, कपिल यादव, तुकाराम यादव, अशोक अहिरवार, सलीम खान, हेमंत चौधरी, ऋतिक चौहान, सिराज खान, शैलेन्द्र तोमर, लखन रघुवंशी, मजूलमनी ढिमोले, गुमान मांडले, सौरभ राय, संतोष अहिरवार, अंकित दुबे, रिजवान खान, दिलीप अहिरवार, जयराज आर्य, प्रकाश यादव, जागेश यादव, जीतेन्द्र गोरेले, रवि अहिरवार, अशोक गोलिया, मनमोहन अहिरवार, महमूद खान, आयुष्मान अवस्थी, विवेक गौर, नीरज सैनी
सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

