

नर्मदापुरम / भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी 100 प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन आज आठवें दिन भी निरंतर जारी है, आंदोलन को लगभग 175 घंटे हो चुके है, प्रतिदिन अलग अलग तहसीलें आंदोलन कर रही है, आज सिवनीमालवा एवं शिवपुर तहसील द्वारा आंदोलन किया जा रहा है, आज भारतीय किसान संघ नें अर्धनग्न होकर काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराया है, कार्यकर्ताओं नें विरोध दर्ज कराते हुए नारेबाजी की, एवं 100 प्रतिशत मूंग खरीदी करनें की मांग की है ।
किसानों नें मेहनत करके मूंग का उत्पादन किया…..
भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री शंकरसिंह पटैल नें बताया कि किसानों नें गर्मी भर मेहनत करके मूंग का बंपर उत्पादन किया है, 4-5 क्विंटल प्रति एकड़ मूंग का उत्पादन किया है लेकिन सरकार नें घोषित उपार्जन 1 क्विंटल 20 किलो तय किया जोकि बहुत कम है, ऐसे में किसानों को औने पोनैं दामों में मंडी में बेचना पड़ेगा, मंडी के भाव भी 4500-5000 रूपये चल रहे है जिससे लाखों रूपये का फटका लगेगा, सरकार शीघ्रता से शत प्रतिशत मूंग खरीदी की घोषणा करें, अन्यथा प्रतिदिन ही उग्र आंदोलन किया जाएगा
काली पट्टी बांधी, अर्धनग्न होकर किया विरोध….
भारतीय किसान संघ के कर्यकर्ताओं नें आज आठवे दिन काली पट्टी बांधी एवं विरोधस्वरूप अर्धनग्न होकर सरकर तक अपनी बात रखते हुए नारेबाजी की है । भारतीय किसान संघ के संभागीय मंत्री देवेन्द्र पटेल नें बताया कि भारतीय किसान संघ विगत आठ दिनों से आंदोलन कर रहा है, हमनें सद्बुद्धि यज्ञ किया, भिक्ष मांगकर प्रदर्शन किया, थाली बजाकर प्रदर्शन किया, जल सत्याग्रह किया, भजन गाकर प्रदर्शन किया लेकिन सरकार नें अभी तक कोई घोषणा नहीं की । सरकार 48 घंटे में कोई बड़ा निर्णय नहीं लेगी तो यह आंदोलन उग्र करेगे ।
अब उग्र होगा आंदोलन….
भारतीय किसान संघ के संभाग पदाधिकारी मंगलसिंह राजपूत नें बताया कि भारतीय किसान संघ द्वारा अभी तक तहसीलों द्वारा आंदोलन किया जा रहा था, लेकिन अब सरकार हमारी मांगे नहीं मान रही इसलिए हम उग्र आंदोलन करनें वाले है, जिसमें ट्रैक्टर आंदोलन, बाजार बंद एवं मंडी बंद जैसे आंदोलन करेंगे ।
ये रहे उपस्थित…
आंदोलन में भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, संभागीय मंत्री देवेन्द्र पटेल, जिला मंत्री शंकरसिंह पटैल, मंगलसिंह राजपूत, रामेश्वर जाट, कन्हैयालाल राजपूत, ललित चौहान, सोनू भदौरिया, राजेश साध, सुभाष साध आदि उपस्थित रहे ।

