

नर्मदापुरम / दिनांक 11/04/2026 को थाना भैरुंदा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग राला मे आशीर्वाद ढाबे के पास गुमटी पर ताश पत्ता से हार जीत का दाव लगा कर जुआ खेल रहे है। मुखबिर सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन मेें थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। थाना भैरुंदा टीम द्वारा मौके पर पहुच कर जुआ खेल रहे 5 आरोपीयो पर कार्यवाही करते हुए आरोपीयो के कब्जे से 79,510 रुपये की नगदी व 52 ताश के पत्ते जप्त किये। व आरोपीयो के विरुध्द जुआ एक्ट के प्रावधानो के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।
नाम आरोपी —–
1.कमल पिता रमेश लोहार, उम्र 32 वर्ष, निवासी अकावलिया।
2.आशीष पिता सुरेश यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी राला।
3.अर्जुन पिता रामस्वरूप पंवार, उम्र 40 वर्ष, निवासी राला।
4.प्रद्युम्न पिता उमेश यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी राला।
5.मंगल सिंह पिता तक्कु सिंह लोहार, उम्र 25 वर्ष, निवासी अकावलिया
उक्त कार्यवाही में प्र. आर. लोकेश रघुवंशी, प्र. आर. दीनेश जाट, प्र. आर. दीपक यादव आर. सचिन, आर. राकेश, आर. विशालसिंह तोमर का सराहनीय योगदान रहा।

