
नर्मदापुरम / जिले मेंलगातार बढ़ रही साइबर फ्रॉड की घटनाओं से आमजन दहशत में है। रोजाना साइबर फ्रॉड की घटनाये सामने आ रही है। कोतवाली थाना अंतर्गत शास्त्री वार्ड निवासी स्नेहलता गुप्ता के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने क्यू आर कोड के माध्यम से 45 हजार रुपए उड़ा दिए, वही पिपरिया थाना अंतर्गत आजाद वार्ड निवासी नारायण ठाकुर के बैंक अकाउंट से किसी अज्ञात व्यक्ति ने छलपूर्वक 2,91,665 रूपये गायब कर दिए। इन दोनों ही मामलों में कोतवाली पुलिस और पिपरिया पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

