
नर्मदापुरम / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर समिति इटारसी प्रखंड द्वारा आज बजरंग दल के सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में इटारसी 13 वीं लाइन तालाब के पास स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर की सफाई की एवं पौधा रोपण किया गया। विहिप जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने कहा कि “आओ हम सब मिलकर पेड लगाएँ। अपने वातावरण को स्वच्छ बनाएं। आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण देंगे। आज हम पेड़ लगाकर यही प्रण लेंगे।” इस अवसर पर उपस्थित जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनिरुद्ध चांसौरिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप यदुवंशी, नगर उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, नगर मंत्री यश शर्मा, समिति सदस्य दीपक पटेल, संदीप चौरे, राज श्रीवास, कुलदीप, आदित्य श्रीवास, आशीष भदौरिया, सूरज ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

