
नर्मदापुरम /डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 की विजेता टीम रियान-11 जय और संदीप एवं उप विजेता टीम -महावीर शानवी -अभिषेक और अमन रहे।
इस आयोजन में एक खिलाड़ी शहरी एवं एक खिलाड़ी ग्रामीण का लिया गया। जिससे ग्रामीण अंचलों से एवं शहरी प्रतिभाओं को एक अपना प्रदर्शन दिखाने का अवसर प्राप्त हो।
इस आयोजन के अध्यक्ष रोहित सिंह पवार ने बताया कि क्षत्रिय कप डबल विकेट का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को अपना प्रदर्शन कर आगे उन्हें अन्य आगे भी खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट में मौका मिल सके।
इस अवसर पर विवेक भदौरिया, महेश मेषकर, फ़ज़ल ख़ान, श्याम शर्मा, सब्बू अंसारी, आनंद चतुर्वेदी शामिल रहे कार्यक्रम के आयोजक शिवम मनगाँव एवं अनमोल यादव थे ।

