नर्मदापुरम / प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम की एनसीसी, रेड क्रॉस एवं एनएसएस इकाई के द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय की 10 सदस्यीय टीम का विशेष सहयोग रहा। प्रोत्साहित करते हुए प्राचार्य डॉ.आर के चौकसे द्वारा पूरी टीम को धन्यवाद एवं आभार प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है जीवन का आधार है आपके रक्त देने से किसी व्यक्ति को जीवन दान मिलता है, जिससे आपके रक्तदान की महत्ता सार्वभौमिक हो जाती है। उन्होंने जानकारी दी कि रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों की सूची वेबसाइट पर डाली जाएगी। जिसके माध्यम से जरुरतमंद लोग महाविद्यालय की एनसीसी इकाई से संपर्क कर सकते हैं। शिविर में 13 यूनिट ब्लड डोनेट किया। डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. संतोष कुमार अहिरवार, डॉ. धर्मेंद्र कोरी, डॉ. नितिन वाघमारे, राकेश खापरे, सौरभ थापक द्वारा रक्तदान किया गया। मोहित धुर्वे, मिथिलेश बिनाके, शेख अनस, दशरथ कीर, अजय कीर आदि कैडेट्स ने भी ब्लड डोनेट तथा सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन एनसीसी अधिकारी डॉ. संतोष कुमार अहिरवार द्वारा किया गया। डॉ. संजय चौधरी, डॉ. के जी मिश्र आदि प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

