
नर्मदापुरम / अखिल विश्व गायत्री परिवार नर्मदापुरम द्वारा स्थानीय मालाखेड़ी स्थित विश्वकर्मा मंदिर के समीप श्री तुलसीराम बाबरिया के निवास पर 24 हजार गायत्री मंत्र जाप, एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ एवं पौधारोपण का कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। गायत्री परिवार द्वारा संचालित 24 हजार गायत्री मंत्र जाप एवं एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ की श्रृंखला का यह आठवाँ कार्यक्रम था। इससे पूर्व यह आयोजन क्रमशः महेश गौर (रसूलिया), महेश ठाकुर (गोल्डन सिलिकॉन सिटी), केशव मांगरोल (शांति नगर), संतोष यादव (मालाखेड़ी), किशोर चावरे (श्रीप्लांट मल्टी), विजय वर्मा (पीपल चौराहा, मालाखेड़ी) तथा धीरेन्द्र मालवीय (मालाखेड़ी) के निवास पर सम्पन्न हो चुके हैं। इस श्रृंखला का अगला कार्यक्रम आगामी रविवार को अंकिता नगर में डोरीलाल यादव के निवास पर आयोजित किया जाएगा। यज्ञ के दौरान गायत्री मंत्र के साथ-साथ महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियाँ भी अर्पित की गईं। उपस्थित परिजनों ने विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण, समस्त मानव समाज के कल्याण तथा गायत्री परिवार के बीमार एवं वरिष्ठ परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य की सामूहिक प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी परिजनों ने तुलसीराम बाबरिया एवं उनके परिवार का पुष्पवर्षा कर आत्मीय सम्मान किया तथा उनके धार्मिक एवं सामाजिक सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर धनपाल सिंह राजपूत, महेश ठाकुर, परमानंद मालवीय, रामकुमार सोनी, बसंत मलैया, रामकुमार गौर, चंद्रमोहन गौर, आरती गौर, शिवकुमार विश्वकर्मा, संतोष यादव, पूजा बाबरिया, प्यारेलाल बाबरिया, दुर्गा प्रसाद जखोदिया, संध्या मांगरोल, आरती यादव, भागवत मालवीय, ध्रुव वर्मा, श्रीमती सुमन बाबरिया, भावना वर्मा, गीता बाबरिया, केशव मांगरोल, डोरीलाल यादव सहित गायत्री परिवार के अनेक परिजन एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

