
नर्मदापुरम / दिनाँक 05/07/2026 को फरियादी सलीम शाह पिता बाबू शाह उम्र 50 साल निवासी पठान चौक सेमरी हरचंद सोहागपुर के द्वारा सूचना दी कि बागरातवा के पास बनी हजरत गौरी शाह बादशाह की मजार में अज्ञात व्यक्ति के व्दारा धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुँचाने की नियत से मजार की रेलिंग तोडने एवं चादर, कुरान सरीफ, बगैरह फेंकने की रिपोर्ट पर थाना माखननगर मे अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध क्र.- 487/26 धारा – 298 बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा एस थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन तथा अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर संजू चौहान के निर्देश एवं मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी माखननगर के नेतृत्व मे तत्काल टीम गठित की गई।
प्रकऱण की विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्य के आधार पर आरोपी अमजद उर्फ गोंगा पिता नियामत अली उम्र 35 साल निवासी टांडा मोहल्ला माखन नगर को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई। जिसके व्दारा शराब पीने का आदि होना तथा आर्थिक स्थिति ठीक नही होने से घटना दिनाँक को शराब पीने के लिये रूपये ना होने से मजार में दानपात्र, चादर, कुरान में रूपये तलाशने पर नही मिलने पर दूषित मानसिकता के कारण मजार की रेलिंग को तोडना तथा मजार की चादर व कुरान को साइड में फैकना और बैटरी चोरी करने की घटना स्वीकार किया । आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया। जहां से आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेश से जेल दाखिल किया गया । आरोपी थाना माखन नगर का आदतन अपराधी है जिसके विरूध्द पूर्व मे 24 अपराध पंजीबध्द है।
उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर संजू चौहान, थाना प्रभारी निरीक्षक कंचनसिंह ठाकुर, उनि आकाशदीप पचाया, सउनि वीरेन्द्र शुकाल, प्र.आर. कैलाश, आर. गजेन्द्र चौहान मनीष कपाले, आर. अर्जुन, आर. रविन्द्र, आर. रोहित, आर. राहुल पवार की सराहनीय भूमिका रही ।

