
नर्मदापुरम / आज युवा कांग्रेस नर्मदापुरम ने स्थानीय एकता चौक पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कैलाश विजयवर्गीय के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी से कांग्रेसजनों मे भयंकर आक्रोश व्याप्त है और उनका ये अशोभनीय बयान समाज को शर्मसार करता है। फैज़ान उल हक़ ने कहा कि विजयवर्गीय का यह बयान उनकी संकीर्न और घृणित मानसिकता को दर्शाता है। शक्ति और उपासना के पर्व माँ दुर्गा के पवित्र नवरात्र मे भाजपा के मंत्री का ये बयान उनके कुंठित व्यक्तित्व का परिचय देता है। आये दिनों विजयवर्गीय महिलाओ और बहनो के प्रति कभी उनके वस्त्र कभी उनकी शिक्षा कभी भाषा पर अमर्यादित बयान देते है। कांग्रेस पार्टी उनके इस कृत्य की पुर ज़ोर निंदा करती है।
पुतला दहन मे कार्यवाहक जिलाधक्ष फैज़ान उल हक़, अनोखी राजोरिया, प्रदेश सचिव गुलाम मुस्तफ़ा, अजय सैनी, गुलाम हैदर , रोहन जैन, दीपसिंह सिसोदिया, आयुष्मान अवस्थी, रिज़वान खान, सत्यम तिवारी, आफरीद खान, कमलेश बाथरे, सिराज खान, कपिल यादव, सूरज तिवारी, संतोष दाऊ, शैलेन्द्र तोमर, मुन्ना लाल यादव , लकी खान, ललित मौर्य, शिवम साहू, नूर मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।

