
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार, नर्मदापुरम संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह, जिला प्रभारी अलकेश आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार की सहमति से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला नर्मदापुरम के जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी ने जिला पदाधिकारियों की घोषणा की।
जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में रमेश उपरारिया, खुशीलाल अहिरवार, धर्मराज कुचबंदिया, अरविंद अहिरवार एवं संदीप सोनकर को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं तरुण कुमार बकोरिया को जिला महामंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार राम सागर, रविंद्र मेषकर, बालकिशन अहिरवार एवं अनुज कुरेलिया को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। लालता प्रसाद अहिरवार को जिला कोषाध्यक्ष, जमना प्रसाद महोबिया को जिला सह-कोषाध्यक्ष, माखनलाल चौधरी को जिला कार्यालय मंत्री तथा अखिलेश बिल्लोरे को जिला सह-कार्यालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा के अनुरूप समर्पित भाव से कार्य करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उक्त जानकारी अमित महाला जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी जिला नर्मदापुरम द्वारा दी गईं।

