
सिवनी मालवा / संपर्क अभियान 2026 के अंतर्गत म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने वार्ड क्रमांक 09 के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में जन सेवा शिविर का आयोजन किया। शिविर में सहायक अभियंता खालिद आजम, कनिष्ठ अभियंता देवेंद्र पटेल सिवनी मालवा ने वार्डवासियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही निदान किया। शिविर में कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें नाम परिवर्तन के 05 आवेदन, नया विद्युत कनेक्शन 01 आवेदन, बिल संबंधी शिकायतें, आवेदन, शेष आवेदन, जिनका शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया। वहीं 01 उपभोक्ता को मौके पर ही 5 रुपए शुल्क पर नया विद्युत कनेक्शन प्रदान किया गया। शिविर में वार्ड पार्षद ईश्वरदास जमींदार, प्रदीप लौवंशी, लेखराम रजक, विनय कुमार साध, वैभव यादव, यश सूर्यवंशी सहित वार्डवासी शामिल हुए

