
माखन नगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती सुखवती वर्मा के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कोटगांव द्वारा स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 04 के ग्राम कोटगांव में एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया हमारा गांव कैसे हरा भरा रहे और लगातार पौधारोपण हो । इसके बाद बैठक में नवांकुर सखियों ने 2000 पौधों की नर्सरी शीघ्र ही तैयार करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था से नीतिराजसिंह यादव, रामकृष्ण यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से सतीश यादव, रुपेश यादव, संजय यादव, विक्रम सिंह यादव, वीरेंद्र यादव एवं नवांकुर सखी उपस्थित रहीं।

