

नर्मदापुरम / भारतीय किसान संघ द्वारा मूंग की 100 प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जा रहा है, इसी तारतम्य में आज भारतीय किसान संघ नें थाली बजा कर सोए हुए शासन प्रशासन को जगाया, भारतीय किसान संघ द्वारा बताया गया कि सोया हुआ प्रशासन और शासन जाग जाए और किसान हित में निर्णय ले, अन्यथा और भी उग्र आंदोलन भारतीय किसान संघ करनें वाला है ।
मध्यप्रदेश सरकार किसानों के लिए संवेदनशील नहीं.
…
भारतीय किसान संघ के संभागीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय नें बताया कि मप्र सरकार किसान कल्याण वर्ष मना रही है, लेकिन प्रतीदिन ही किसान परेशान है, सरकार ऐसे निर्णय ले रही है जिससे किसानों का कल्याण होता नहीं दिख रहा है, किसान बाकि बची मूंग को व्यापारियों को बेचनें पर मजबूर होंगे, जिससे लाखों रूपये का फटका लगेगा, सरकार और प्रशासन किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं है ।सरकार 100 प्रतिशत मूंग खरीदे अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन के दौरान उग्र प्रदर्शन भी करेंगे ।
सोए शासन प्रशासन को जगाया…..
जिला मंत्री शंकरसिंह पटेल नें बताया कि किसान आज थाली बजाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां थाली बजाकर शासन प्रशासन को जगाया गया है कि सरकार द्वारा 100 प्रतिशत मूंग खरीद ले, आज आंदोलन में सिवनी-मालवा एवं शिवपुर तहसील के कार्यकर्ता धरना देनें बैठे है ।
किसानों नें मेहनत करके मूंग का उत्पादन किया…..
भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे नें बताया कि किसानों नें गर्मी भर मेहनत करके मूंग का बंपर उत्पादन किया है, 4-5 क्विंटल प्रति एकड़ मूंग का उत्पादन किया है लेकिन सरकार नें घोषित उपार्जन 1 क्विंटल 20 किलो तय किया जोकि बहुत कम है, ऐसे में किसानों को औने पानैं दामों में मंडी में बेचना पड़ेगा, मंडी के भाव भी 4500-5000 रूपये चल रहे है जिससे लाखों रूपये का फटका लगेगा, सरकार शीघ्रता से शत प्रतिशत मूंग खरीदी की घोषणा करें, अन्यथा प्रतिदिन ही उग्र आंदोलन करेंगे, अभी शांतिपूर्ण आंदोलन चलाए जा रहे है ।
यह रहे उपस्थित…..
भारतीय किसान संघ के आंदोलन में भारतीय किसान संघ के संभागीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष ओमकार राजपूत, जिला मंत्री शंकरसिंह पटेल, सहमंत्री रजत दुबे, शिवमोहन सिंह, रामेश्वर जाट, उत्तम पटैल, मंगलसिंह राजपूत, इंदराज सिंह, गुलाब लोवंशी, कृष्णपुरी गोस्वामी, गोपाल पटैल, कमल राय, मुकेश चौधरी, पुरूषोत्तम पटैल, अशोक रघुवंशी, संतोष लोवंशी, राधाकृष्ण मालवीय, अभय गौर, दीपक रघुवंशी, राकेश जाट, राधेश्याम जाट, रामविलास रघुवंशी, राजेश वर्मा, रामकिशोर ढाका, रामकिशोर जाट, भागीरथ गौर, नवीन मालवील, मनोज पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

