
नर्मदापुरम / स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 5 एमपी बटालियन एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया हुई। इस प्रक्रिया में विद्यालय के 45 छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 25 छात्राओं का चयन किया गया।
शारीरिक व अन्य क्षमताओं के आधार पर चयन किया गया। इन कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ साथ अनुशासन,कौशल और नेतृत्व क्षमता का विकास किया जाएगा। एनसीसी का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सामुदायिक सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।
5 एमपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल आशुतोष प्रताप सिंह के निर्देशानुसार सूबेदार मेजर मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में , सेकंड ऑफिसर शेख कमर, ईएसएम अजब सिंह तोमर द्वारा भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।
चयनित कैडेट्स को संस्था डायरेक्टर डॉ. आशीष चटर्जी एवं प्राचार्य मोना चटर्जी ने बधाई दी एवं कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करने तथा आरडीसी परेड तक जाने के लिए कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं।

