भारी संख्या में पहुंची महिलाएं , किसान संघ ने भी किया स्वागत
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम।
शहर के पीपल चौक पर शुक्रवार दोपहर को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में महिलाएं पीपल चौक पहुंची। यूनियन का कहना था कि प्रशासन हमें एरियर का भुगतान करें। ग्रेज्युटी की सुविधा दें। वहीं पेंशन लाभ और सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिले । यात्रा भत्ता नियमित समय पर मिले इन सब मांगों को लेकर जमकर नाराजगी करते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचीं । महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपनी बात रखी। इसको लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी उनकी बात सुनी। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा और कहा कि उन्हें अब तक एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। अन्य भर्तियों में भी आरक्षण मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। भारतीय किसान संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल के पास ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इकट्ठा हुईं और किसान संघ ने मातृशक्ति का स्वागत किया।

