
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जिले में अंपायरों की नई सूची तैयार करने के उद्देश्य से दो दिवसीय अंपायरिंग सेमिनार एवं परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
यह सेमिनार दिनांक 15 एवं 16 जुलाई 2026 तक आई सी टी सेंटर, सदर बाजार, नर्मदापुरम में आयोजित होगा।
नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि इसी परीक्षा के आधार पर प्रतिभागियों का चयन आगामी मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंपायरिंग परीक्षा के लिए किया जाएगा।
इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी 14 जुलाई 2026 तक नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट कार्यालय में संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए शैलेंद्र ठाकुर 9826456025 से संपर्क करें।
प्रमुख जानकारी….
स्थान: आई सी टी सेंटर, सदर बाजार, नर्मदापुरम,
तिथि: 15–16 जुलाई 2026,
पंजीकरण की अंतिम तिथि: 14 जुलाई 2026,

