
नर्मदापुरम / जिले में बढ़ रही साइबर फ्रॉड की घटनाओं से आमजन दहशत में है। रोजाना साइबर फ्रॉड की घटनाये सामने आ रही है। कोतवाली थाना अंतर्गत सेठ गुरु प्रसाद स्कूल के समीप रहने वाली प्रेरणा राजपूत के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपने आपको एकाउंटेंट बताकर कॉलेज की फीस भरने के नाम पर क्यूं आर कोड के माध्यम से 30 हजार रूपए उड़ा दिए। जिस पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। वही देहात थाना अंतर्गत साइबर ठगी के दो मामले सामने आए जिसमें रसूलिया निवासी फरियादी अखिलेश मालवीय के बैंक एकाउंट से किसी अज्ञात व्यक्ति ने दो बार में 59,560 रुपए गायब कर दिए। दूसरे एक मामले में रसूलिया निवासी युवराज के बैंक अकाउंट से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 53,940 रूपये उड़ा दिए।इन दोनों मामलों में देहात थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

