
इटारसी / पंचायत सिंधी समाज की धार्मिक सहयोगी संस्था श्री झूलण सेवा समिति की एक आवश्यक बैठक विगत दिवस भगवान श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी में आयोजित की गई।
आगामी 21 जुलाई 2026 से शुरू हो रहे श्री झूलेलाल चालीहा व्रत महोत्सव को लेकर यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारीयों को नियुक्ति प्रदान की गई।
संस्थापक सदस्य गोविंद राम गोमा खिलवानी, गोपाल सिधवानी, संरक्षक अनिल मिहानी, महेश वालेचानी, राहुल चेलानी अभिनेता, इंद्र शिवदासानी, महेश नंदवानी, दीपक चंदवानी, मनोज रामचंदानी को बनाया गया है। सहसचिव विशाल गंगलानी, सह कोषाध्यक्ष नंदलाल देवानी, उपाध्यक्ष सुधीर देवानी (पप्पू), नारायण आहूजा, रोहित दरयानी को नियुक्त किया गया है। संगठन मंत्री मुकेश खुरानी, सह संगठन मंत्री लक्की जैसवानी, मार्गदर्शक मंडल आसूदाराम लालवानी, ताराचंद देवानी, देवानंद लखानी, महेश देवानी, मनोहर सुंदरानी, शंभू खत्री, भीमनदास बिजलानी, बंसीलाल चेलानी, रमेश साहू सलोनी (रबूदा) को दायित्व सौंपा है।

