

नर्मदापुरम / बालागंज स्थित छात्रावास के पास लगा कचरे के ढेर को आज पूरी तरह से हटा दिया गया है। जिससे स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है। साथ ही सूचना पटल लगाकर गंदगी न करने की चेतावनी भी लिखी गई। नपा द्वारा आगामी त्यौहारों को लेकर विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। जिसमें नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।
स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में आगामी त्यौहारों को लेकर नगर में नपा द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। आज बालागंज छात्रावास के पास लगे कचरे के ढेर पूरी तरह से हटा दिया गया है। नगरपालिका की स्वच्छता शाखा वहां पर सूचना पटल लगा दिया गया है, साथ ही उसकी मानिटरिंग की जा रही है। नपा के सतीष यादव ने बताया कि स्थानीय नागरिकों को समझाइश दी गई कि कोई यहां कचरा फैंकेगा तो उस पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
नपाध्यक्ष और सीएमओ द्वारा नगर के नागरिकों से आग्रह किया गया है कि आगामी त्यौहारों को देखते हुए नपा द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में समस्त नागरिक अपना सहयोग दें। नगर को साफ स्वच्छ बनाए रखें, कचरा यहां वहां न फैंके। कचरा वाहन आने पर कचरा उसी में डालें।

