
नर्मदापुरम / भारतीय किसान संघ द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन धरना प्रदर्शन पीपल चौक पर जारी है। जिसमें प्रतिदिन संंघठन द्वारा नारेबाजी करके प्रदर्शन किए जा रहे है। इसी तारतम्य में आज शासन और प्रशासन की सद्बुद्वि के लिए यज्ञ में आहूति छोड़ी गयी। इटारसी और माखननगर तहसील के किसान धरना प्रदर्शन कर रहे है, किसानों नें आहूति छोड़ते हुए कहा –
सरकार को सद्बुद्धि दे स्वाहा !
मूंग खरीदी की मात्रा बढ़ाए, स्वाहा !
100 प्रतिशत मूंग खरीदे स्वाहा!
यूरिया डीएपी मिल जाए, स्वाहा!
कृषि मंत्री को सद्बुद्धि दे, स्वाहा !
ऐसे वाक्यों के साथ यज्ञ में आहूति देकर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं नें सद्बुद्धि यज्ञ किया ।
प्रतिदिन करेंगे प्रदर्शन…
भारतीय किसान संघ के जिला सह मंत्री रजत दुबे नें बताया कि भाकिसं द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन हो रहा है, जिसमें तहसीलों के पदाधिकारी प्रतिदिन रात्रि विश्राम कर रहे है तथा आंदोलन स्थल पर ही खाना बना रहे है । आगे प्रतिदिन बैल को ज्ञापन, भैंस के आगे बीन बजानें, और सरकार के कृषि मंत्री का पुतला दहन करनें जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
किसानों नें मेहनत करके मूंग का उत्पादन किया….
भारतीय किसान संघ के संभागीय मंत्री देवेन्द्र पटैल नें बताया कि किसानों नें गर्मी भर मेहनत करके मूंग का बंपर उत्पादन किया है, 4-5 क्विंटल प्रति एकड़ मूंग का उत्पादन किया है लेकिन सरकार नें घोषित उपार्जन 1 क्विंटल 20 किलो तय किया जोकि बहुत कम है, ऐसे में किसानों को औने पानैं दामों में मंडी में बेचना पड़ेगा, लाखों रूपये का फटका लगेगा । सरकार शीघ्रता से शत प्रतिशत मूंग खरीदी की घोषणा करें ।
धरना प्रदर्शन में ये रहे उपस्थित….
संभागीय मंत्री देवेन्द्र पटेल, जिला सहमंत्री रजत दुबे, संभागीय सदस्य श्रीराम दुबे, जिला सदस्य मोरसिंह राजपूत, सरदार यादव, राजेश दीवान, सुभाष साध, गोपाल मीणा, नरेन्द्र गौर, राजेश साध, कमल गालर, धर्मपाल मीना, राजकुमार चौधरी, कैलाश मीना, भागीरथ मीना, सुशील मीना, गोपाल गुर्जर, श्याम किशोर लोवंशी, गोबिंद सीठा, अजय दीवान, भोलाराम चौरे, विनय पटेल, नीकेश मीना, सुमित मीना, सचिन मीना, राहुल मीना, लक्की मीना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

