
नर्मदापुरम / 13 मध्य प्रदेश बटालियन से संबंध समेरिटंस स्कूल में मंगलवार को कमान अधिकारी कर्नल एसपी सिंह, एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक सिंह चुंडावत के निर्देशानुसार जूनियर डिवीजन के एनसीसी कैडेट्स की भर्ती की गई। संस्था प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, एनसीसी मैनेजर प्रदीप कुमार यादव भर्ती प्रक्रिया दौरान पूरे समय उपस्थित रहे और एनसीसी कैडेट्स का उत्साह वर्धन किया। भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए एनसीसी सेकंड अफसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव, हवलदार अर्जुन सिंह, हवलदार अजीत कुमार, राजेश व्यास द्वारा संपन्न कराई गई।

