
नर्मदापुरम / पूर्व में दिए आवेदन पर कार्यवाही न होने पर पंचवटी कॉलोनी के निवासियों ने पुनः आवेदन दिया कि उपरोक्त संदर्भित पत्र के आवेदन पत्र के संबंध में कार्यवाही लंबित है। पत्र में उल्लेख किया कि हम निग्न अधोहस्ताक्षरकर्ता पंचवटी पसिर फेस ॥ कालोनी के निवासी हैं। हमारी कालोनी के कालोनाईजर प्रेम सिंह सोलंकी है, हमारी कालोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। अनेक बार श्री सोलंकी से निरीक्षण के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की है, इसलिए आवेदन आपकी सेवा में प्रस्तुत है कि….
1. सीवर लाइन के संबंध में कालोनी के सीवर लाइन की समुचित व्यवस्था नहीं की। कालोनी में 20 x 15 x 10 का बड़ा सेटरिंग टेंक था, जिसे कालोनाइजर बंद कर छोटा टैंक बता रहे हैं एवं शेष प्लाट बेचना चाह रहे हैं।
कालोनी के पश्चिम दिशा में श्रीराम कालोनी है, जिसमें से हमारी कालोनी सीवर लाइन जाती है। दिनांक 05.07.2026 को कालोनीवासियों ने चेम्बर बंद कर दिये हैं जिससे हमारी कालोनी जल मल सड़क पर फेल रहा है । जिससे गंभीर बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। नगर पालिका परिषद ने श्रीराम कालोनी के सड़क आंतरिक मार्ग बनाया है, जिसमें सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। कृपया शीघ्र उचित कार्रवाई कर नई पाइप लाइन डलवाने एवं चेम्बर खुलवाने की कृपा करें ।

