

इटारसी / दिनांक 7 जुलाई 2026 मंगलवार को उल्लास नव साक्षरता कार्यक्रम पर एक दिवसीय जन शिक्षा केंद्र स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।जिसमें तीन जन शिक्षा केंद्र कन्या इटारसी, बालक इटारसी और रामपुर के प्रधान पाठकों एवं सभी चेतना केंद्र प्रभारी सभी संकुल समन्वयक एवं जन शिक्षकों की बैठक एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। शासकीय पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी में कलेक्टर सोमेश मिश्रा जिला पंचायत हिमांशु जैन के मार्गदर्शन में बी आर सी सपना गोलानी के निर्देशन में संपन्न हुआ। जिसमें जिला मास्टर ट्रेनर जितेंद्र शर्मा, ब्लॉक साक्षरता समन्वयक गौरी शंकर राजपूत द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जन शिक्षक रामभरोस यादव पीएम श्री के प्रधान पाठक महेश रैकवार, देवेंद्र खरे, मीरा साहू, अरूण गौर ने साक्षरता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए।किसी भी स्थिति में अक्टूबर 2026 तक संपूर्ण जिला पूर्ण साक्षर हो लक्ष्य की प्राप्ति में आने वाली समस्या का समाधान हेतु मार्गदर्शन दिया। इस हेतु शिक्षकों को मेहनत करने की आवश्यकता है, मास्टर ट्रेनर जितेंद्र शर्मा ने भारत साक्षरता कार्यक्रम से परिचय कराया एवं कार्यक्रम के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्यों को बताया। आसाक्षरों का सर्वे कैसे करे के संबंध में विस्तृत रूप से प्रस्तुति दी आगामी कार्य योजना कैसे तैयार करना है और मॉनिटरिंग में किन बिंदुओं पर निरीक्षण होगा इससे अवगत कराया। माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक महेश रैकवार द्वारा सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।

