

नर्मदापुरम / दिनांक 07 जुलाई 2026 मंगलवार को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम पर एक दिवसीय जनशिक्षा केंद्र स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ । उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत ब्लाक नर्मदापुरम के 4 जनशिक्षा के केंद्र मिसरोद, एस पी एम ओर पवारखेड़ा के सभी प्रधान पाठकों सभी चेतना केंद्र प्रभारियों सभी संकुल समन्वयक एवं जन शिक्षकों की बैठक का प्रशिक्षण शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला एस पी एम में कलेक्टर सोमेंश मिश्रा, सी ई ओ जिला पंचायत हिमांशु जैन के मार्ग दर्शन में बी आर सी सपना गोलहनी के निर्देशन में संपन्न हुआ। जिसमें जिला मास्टर ट्रेनर जितेंद्र शर्मा, ब्लॉक साक्षरता समन्वयक गौरीशंकर राजपूत द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान एकीकृत माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक अखिलेश पाठक एवं जनशिक्षक के एस वाडिवा ने साक्षरता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए। किसी भी स्थिति में अक्टूबर 2026 तक संपूर्ण जिला पूर्ण साक्षर हो लक्ष्य प्राप्ति में आने वाली समस्या का समाधान हेतु मार्गदर्शन दिया। इस हेतु शिक्षकों को मेहनत करने की आवश्यकता है।
मास्टर ट्रेनर जितेंद्र शर्मा ने भारत साक्षरता कार्यक्रम से परिचय कराया एवं कार्यक्रम के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य बताए।
असाक्षरों का सर्वे विस्तृत रूप से प्रस्तुति दी, आगामी कार्य योजना कैसे तैयार करना है और मॉनिटरिंग में किन बिंदुओं पर निरीक्षण होगा है, इससे अवगत कराया। श्री वाडिवा ने शीघ्र ही लक्ष्य के अनुसार ऑनलाइन सर्वे कराने पर देकर इस कार्य को पूर्ण कराने के लिए अनुरोध किया।
इस प्रशिक्षण में संकुल समन्वयक राजेश नागवंशी, राजकुमार बिल्लारे एवं जन शिक्षक पुरुषोत्तम अहिरवार, कमलेश कटारे, विद्या ठाकुर, ज्योति सूर्यवंशी सहित सभी प्राथमिक शाला एवं मांध्यामिक शाला के पाठक एवं प्रत्येक बसाहट के चेतना केंद्र प्रभारी एवं संकुल समन्वयक राजेश नागवंशी, राजकुमार बिल्लौरे उपस्थित रहे।

