
सिवनी मालवा / सिवनी डिग्री कॉलेज और आईटीआई में विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने विज्ञान एवं तकनीक आधारित विभिन्न नवाचारों के आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश के. शिवानी तथा विशिष्ट अतिथि विजय राय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिला न्यायाधीश के. शिवानी ने छात्रों द्वारा तैयार किए गए तकनीकी मॉडलों का अवलोकन कर उनकी मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और तकनीकी नवाचार भविष्य में समाज के लिए नई दिशा प्रदान करेंगे तथा ऐसे प्रयासों से युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है।
एसडीएम विजय राय ने कहा कि वर्तमान समय तकनीक का युग है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए तकनीकी ज्ञान एवं नवाचार की समझ अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से नई तकनीकों को सीखकर समाज और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
समाजसेवी राजा तिवारी ने संस्था के संचालक रजत अग्रवाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य किया है। संस्था निरंतर विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार कर रही है ।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर लगभग 60 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस दौरान संस्था के शिक्षक, अतिथि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संचालक रजत अग्रवाल ने कहा कि विगत कई वर्षों से हमारी संस्था द्वारा युवाओं के भविष्य को और अधिक आधुनिक तकनीक सिखाने का प्रयास किया जा रहा है, हमारा प्रयास है कि भविष्य में सिवनी मालवा का युवा देश ही नहीं विदेश में भी हमारे शहर का नाम रोशन करे ।

