
नर्मदापुरम / पिपरिया / जिले में पुलिस द्वारा इन साइबर फ्रॉड बचने संबंधी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके जिले में सायबर फ्राड की घटनाओ में तेजी बढ़ोतरी हो रही है। कोई ना कोई रोजाना इन साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसकर अपनी रकम गवां रहे हैं। अभी हाल में ही स्टेशन रोड थाना पिपरिया ने तहत साइबर फ्रॉड के दो मामले दर्ज किए हैं। जिसमे लगभग पौने 3 लाख से ज्यादा की राशि साइबर अपराधियों ने दो लोगो के खाते से उड़ा दी। तत्संबंध में पिपरिया के स्टेशन रोड थाने से मिली जानकारी के अनुसार सावरिया प्लस कालोनी निवासी पावन राजपूत के खाते से किसी अज्ञात आरोपी ने एक लाख 92 हजार रूपए धोखाधड़ी पूर्वक उड़ा दिए। वही दूसरे मामले में बैंक कालोनी निवासी पिपरिया के प्रिंस खरे के खाते से भी किसी ने धोखाधड़ी कर एक लाख रूपए उड़ा दिए। इन दोनों मामलों में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है, आरोपी की तलाश जारी हैं।

