
नर्मदापुरम / इटारसी अनुभाग के केसला थाना अंतर्गत ग्राम धासई में स्थित मीना वेयर हाउस से अज्ञात आरोपी ने ट्रांसफार्मर के नट बोल्ट सहित कापर के तार ओर ऑयल की चोरी कर रफूचक्कर हो गए।मामले में केसला पुलिस ने फरियादी गणपत मीना ग्राम सिलारी निवासी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 107/26 धारा 303(2) बी एनएस के तहत मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि चोरी गई सामग्री की कीमत लगभग 50-60 हजार रुपए है।

