
नर्मदापुरम / देहात थाना अंतर्गत ग्राम बाईखेड़ी में अज्ञात चोरों ने खलिहान के सामने रखी 20 बोरी मूंग जो कि 68 हजार रूपए के लगभग की है उसे लेकर भाग गए।इस मामले में देहात पुलिस ने फरियादी अरुण पटेल बाईखेड़ी निवासी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

