
नर्मदापुरम / बड़वाह / जय गोविंदा जय गोपाल, मात श्री नर्मदे हर के जय घोष से गुंजयमान ग्राम सिरलाय में आस्था का अद्भुत नजारा निजी ग्रुप एवं निजी कालोनी के सहयोग से 41 फिट ऊंची भव्य तिरुपति बालाजी की प्रतिमा जिसका बडवाह विधानसभा में पहली बार आवरण शनिवार रात्रि 8 बजे किया। साधु संतों की उपस्थिति में ग्रुप के कालोनाइजर ने अनावरण करते हुए हाइवा क्रेन की मदद से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया। तिरुपति भगवान की विशाल प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की। पश्चात सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में नर्मदा अष्टक के साथ मां नर्मदा व श्री तिरुपति बालाजी की भव्य महाआरती एवं आतिशबाजी की गई। रविवार को सुबह 11 बजे महाप्रसादी भोग का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के द्वारा ग्रहण की गई।
श्री तिरुपति ग्रीन्स कालोनी को भगवान तिरुपति बालाजी के नाम से पहचाना जाएगा….
हमें बताया कि भगवान तिरुपति बालाजी की प्रतिमा को अलौकिक और अद्भुत बताते हुए कहा कि इस प्रतिमा से अब श्री तिरुपति ग्रीन्स कॉलोनी क्षेत्र को जाना जाएगा। हमलोग भाग्यशाली है कि क्षेत्रवासियों को भगवान तिरुपति बालाजी की प्रतिमा के दूर दराज से भी दर्शन करने का सौभाग्य मिल जाएगा।
छ माह में बनकर तैयार हुई सबसे बड़ी तिरुपति बालाजी की प्रतिमा….
आगे बताया कि निजी कालोनाइजर द्वारा जनवरी माह में भगवान तिरुपति बालाजी की मूर्ति के निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। इस प्रतिमा को इंदौर के कारीगरों ने बनाया है। मूर्ति 41 फीट ऊंची है, जो 05 फीट ऊंचे चबूतरे पर विराजमान है। इस मूर्ति को छः माह में बनाकर पूरी तरह तैयार किया गया है।
सरिया-सीमेंट से बनी प्रतिमा पर भूकंप का असर नहीं….
कॉलोनी में भगवान तिरुपति बालाजी की प्रतिमा सरिया, सीमेंट, गिट्टी से बनी इस मूर्ति पर भूकंप का भी कोई असर नहीं होगा। प्रतिमा अनावरण के भव्य धार्मिक आयोजन में समाजसेवी भुवनेश सेंगर, रोमेश विजयवर्गीय, महिम ठाकुर, सीटू राजपाल, अशोक तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्मलाभ लिया।

