

नर्मदापुरम / शहर में सोमवार टेलीफोन एक्सचेंज एसपी ऑफिस चौराहे के पास लोक निर्माण विभाग में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को बाइक ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें सुनील वर्मा बुरी तरह घायल हो गए, सुनील सुबह ड्यूटी जा रहे थे । इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही मोटर साइकिल एमपी 05 3015 के चालक ने टक्कर मार कर फरार हो गया । इसकी शिकायत श्री वर्मा ने कोतवाली में भी की है। सूत्रों के अनुसार सुनील की गाड़ी की क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही उनके पेट और कमर में चोट आई है। टक्कर मारने वाला मोटरसाइकिल चालक फरार हो गया है। उसे लोगों ने रोकने की भी कोशिश की लेकिन वह वह भाग गया । यह पूरी घटना एसपी ऑफिस और टेलीफोन एक्सचेंज के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

