

नर्मदापुरम / भारतीय किसान संघ द्वारा पीपल चौक पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ हो चुका है, सोमवार को बड़ी संख्या में जिले भर से आए किसानों नें आंदोलन को प्रारंभ किया है, उसी तारतम्य में आज किसानों नें जेल भरो आंदोलन भी किया । आंदोलन के संयोजक ललित सिंह चौहान नें बताया कि भारतीय किसान संघ नें ज्ञापन भी दे चुके है, लेकिन कोई कार्यवायी नहीं हुई, जिससे परेशान होकर किसान पीपल चौक पर एकत्रित हुए है और आज से आंदोलन को प्रारंभ किया है ।
किसानों नें मेहनत करके मूंग का उत्पादन किया…..
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ओमकार राजपूत नें बताया कि किसानों नें गर्मी भर मेहनत करके मूंग का बंपर उत्पादन किया है, 4-5 क्विंटल प्रति एकड़ मूंग का उत्पादन किया है। लेकिन सरकार नें घोषित उपार्जन 1 क्विंटल 20 किलो तय किया जोकि बहुत कम है, ऐसे में किसानों को औने पानैं दामों में मंडी में बेचना पड़ेगा, लाखों रूपये का फटका लगेगा । सरकार शीघ्रता से शत प्रतिशत मूंग खरीदी की घोषणा करें ।
आज किया है जेल भरो आंदोलन…
भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे नें बताया कि प्रतिदिन के आंदोलन के तारतम्य में आज जेल भरो आंदोलन करके शासन प्रशासन को यह स्पष्ट कर दिया है कि खेती किसी तो लाभ का काम नहीं रहा, इसलिए क्षुब्द किसान जेल में ही रह लेंगे । लेकिन प्रशासन नें जेल में रहनें की अनुमति नहीं दी इसलिए हम वापस पीपल चौक पर आंदोलन करनें वापस आ गये है, अब सरकार जब तक मूंग खरीदी की घोषणा नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
प्रतिदिन करेंगे प्रदर्शन…
भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री शंकर सिंह पटेल नें बताया कि भारतीय किसान संघ प्रतिदिन पीपल चौक पर कार्यक्रम करेगा, रात में यहीं किसान सोएंगे, रात में यहीं खाना बनाएंगे, फिर सुबह उठकर दूसरी तहसील के कार्यकर्ता आंदोलन करनें बैठ जाएंगे । आगामी दिनों में प्रशासन शासन की सद्बुद्धि हेतु यज्ञ, अर्धनग्न प्रदर्शन, भैंस के आगे बीन बजानें, ढोल बजाकर प्रदर्शन करनें जैसी योजना संगठन नें तैयार की है ।
ये रहे उपस्थित…
आंदोलन में भारतीय किसान संघ के प्रांत सदस्य सूरजबली जाट, संभागीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष ओमकार राजपूत, जिला मंत्री शंकरसिंह पटैल, सहमंत्री रजत दुबे, संभागीय सदस्य शिवमोहन सिंह, मंगलसिंह राजपूत, रेवक सिंह राजपूत, नबाब सिंह, ललित चौहान, राजकुमार राजपूत, संतोष लोवंशी, बृज लोवंशी, गोपाल पटैल, उत्तम पटैल, संजय लोवंशी, अलताप लोवंवी, सरदार यादव, मोरसिंह राजपूत, राजेश दीवान, विनोद दुबे, बदामीलाल साध, गोपाल मीणा, श्यामशरण तिवारी, सुभाष साध, अविनेश चौधरी, रामेश्वर जाट, इंदराज सिंह,अशोक रघुवंशी, कन्हैयालाल राजपूत, सोनू ठाकुर, शरद पटैल, लाला पटैल आदि उपस्थित रहे ।

