
नर्मदापुरम / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज नगर समिति नर्मदापुरम द्वारा श्री खेड़ापति हनुमान जी मंदिर परिसर में सोमवार सायं 5:00 बजे स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा समाज को धार्मिक स्थलों की स्वच्छता एवं सेवा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पंडित ग्रीष्म दुबे, जिला संयोजक नितिन मेषकर, नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू, अभिषेक यादव, अतुल मालवीय, पंडित अंजनय, आयुष चौबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत समाजोपयोगी विभिन्न सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। संगठन का उद्देश्य सेवा, संस्कार और संगठन के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना का प्रसार करना है।

