राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के तत्वाधान में किसान भरेंगे हुंकार
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
ग्रीष्मकालीन मूंग समर्थन मूल्य पर सौ फीसदी खरीदने और ई टोकन में सुधार सहित अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के तत्वाधान में सोहागपुर के नए बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिले भर के किसान धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। किसानों का कहना है कि मूंग की फसल समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 1 क्विंटल 20 किलो खरीदे जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान होगा। साथ ही खाद वितरण की ई टोकन प्रणाली के कारण किसानों को खाद नहीं मिल पाया है। साथ ही बारिश में खेतों के कच्चे मार्ग होने पर खेतों तक खाद पहुंचा पाना मुश्किल हो जाता है। खेतों के गोहे मार्ग निर्माण और विद्युत सप्लाई व्यवस्था में जैसी मांगों को लेकर सोहागपुर के नया बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। महासंघ ने किसानों से कहा है कि धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें।

