दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन सख्त है। रविवार को जिला जेल और कमिश्नर कार्यालय के सामने वाली रोड पर फल और सब्जी वाले के ठेले को हटाया। कलेक्टर के निर्देश पर देवेंद्र प्रताप सिंह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, श्रीमती सरिता मालवीय तहसीलदार शहर, वैभव देशमुख सीएमओ द्वारा शहर में मुख्य मार्गों, कमिश्नर कार्यालय के सामने, जिला जेल के सामने से सब्जी एवं फल दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों को हटाने एवं हाथ ठेला एवं अन्य सामान जप्ती की कार्यवाही की गई एवं दुकानदारों पर जुर्माने लगाया गया। इसके साथ ही सभी दुकानदारों को समझाइश दी गई कि वे भविष्य में नगर पालिका द्वारा निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाया जाना सुनिश्चित करें । उक्त समस्त कार्यवाही के दौरान राजस्व एवं नगर पालिका स्टाफ एवं आवश्यक पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा।

