दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में शुक्रवार को दावेदारों के द्वारा नाम वापसी की जाना थी। वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार दुबे के अलावा अन्य चार दावेदार अधिवक्ता गण सुरेन्द्र सिंह राजपूत,मनोज जराठे,रामकुमार गुबरेले एवं अजय श्रीवास्तव भी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी थे। उक्त सभी प्रत्याशियों ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार दुबे से आग्रह कर नाम वापसी का निवेदन किया। राजीव कुमार दुबे ने स्वयं अध्यक्ष पद की दावेदारी से अपना नाम वापस लिया । इस मौके पर उन्होंने कहा की अधिवक्तागण एवं अधिवक्ता संघ की गरिमा एवं हित के लिए किसी पद पर होने की आवश्यकता नहीं होती है। उनके इस अनुकरणीय कार्य की सभी अधिवक्ता गण ने सराहना की।

