
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून 6 जुलाई तक चल रहे पखवाड़े के अंतर्गत रविवार, 5 जुलाई को जिला स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन प्रातः 10 बजे बुधनी रोड स्थित एक निजी गार्डन में आयोजित होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं तथा समस्त जनप्रतिनिधियों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ सशक्तिकरण एवं कार्यकर्ता संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों एवं उनके बलिदान को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांतों एवं सेवा कार्यों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष श्रीमती ने कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ता समय पर उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
क्रार्यक्रम जिला संयोजक मुकेश चंद्र मैना ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन की सभी प्रमुख तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि सम्मेलन में संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, जिला प्रभारी अलकेश आर्य, सांसद दर्शनसिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, जिला अध्यक्ष, नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी सहित जिले में निवासरत जनप्रतिनिधिगण, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

