
नर्मदापुरम/ इटारसी / अवैध शराब परिवहन कर ले जा रही एक कार के ट्रक से टकराने पर अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है।बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार के अंदर रखी 33 हजार रूपए से ज्यादा की अवैध शराब बरामद की है। गोरतलब रहे कि 2 जुलाई को रात में रैसलपुर के पास एक टाटा पंच कार क्रमांक MP 04 जेड क्यू 8515 ने एक खड़े ट्रक में टक्कर मार दी थी। जिसमें ड्राइवर सहित एक अन्य युवक घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार के अंदर से देशी प्लेन अवैध शराब जो कि 62.082 बल्क लीटर मिली। मामले में पुलिस ने कार चालक ओर उसके सहयोगी युवक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 573/26 धारा 281,125(a) बी एन एस 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

