
नर्मदापुरम / आज मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे और थाना कोतवाली पहुंचे। मामला नाजिया इलाही खान के उस कथित बयान से जुड़ा है, जिससे समाज में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि ऐसे बयानों से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और समाज का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। कोतवाली थाने में एकत्रित हुए मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लिया जाए और आरोपी महिला के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। शेख जावेद ने बताया कि नाजिया इलाही खान ने जो बयान दिया है, वह बेहद निंदनीय है। हमारे धर्म और हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। हम अमन-पसंद लोग हैं, लेकिन ऐसी अभद्र टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। आज हमने नर्मदापुरम के कोतवाली थाने में ज्ञापन देकर मांग की है कि उन पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आगे कोई ऐसा करने की हिम्मत न करे।
इनका कहना….
मुस्लिम समाज के नागरिकों द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया है, जो किसी विवादित बयान के संबंध में है। हमने उनका ज्ञापन ले लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार मामले की जांच की जा रही है और जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।”
गौरव बुंदेला, थाना प्रभारी थाना कोतवाली, नर्मदापुरम।

