
नर्मदापुरम / जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मोनिका चौकसे ने सभी पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व ही नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह, सम्मान और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। समाज और राष्ट्र की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों का योगदान सदैव सम्माननीय है।
इस अवसर पर मोनिका चौकसे, समाजसेवी नीरजा फौजदार, ममता शर्मा, वंदना शर्मा, अनुजा मिश्रा, रजनी यादव, ज्योति डेहरिया, जयबाला निगम, शशि राय सहित महिला मोर्चा की मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।

