नर्मदा पुरम।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ योग करेंगे। मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में योग का महत्व भगवान श्रीकृष्ण के काल से ही सर्वस्वीकृत और सार्वभौमिक रहा है। वहीं, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों और वैश्विक नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज विश्वभर में करोड़ों लोग योग को अपनाकर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ प्राणायाम या आसनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासित, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की सर्वोत्तम पद्धति है।

