दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ पथरोटा थाना अंतर्गत पुलिस ने हत्या के मामले में चार आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक अभिषेक राजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन और थाना प्रभारी मोनिका गौर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्यवाही की। पुलिस ने बताया कि जांच दौरान मृतक सुनील उईके की भांजी प्रिया उईके ने पुछताछ के दौरान बताया था कि उनके मामा सुनील उईके 26 मई को ढोल बजने की आवाज सुनकर फैक्ट्री वाले फोरलेन ब्रिज पर पहुंचा जहां तीन-चार लड़के जन्मदिन मना रहे थे। उन्होंने सुनील के साथ मारपीट करके जान से मारने की नियत से ब्रिज से नीचे फेंक दिया था जिससे मसुनील उईके को सिर एवं गर्दन में चोट लगी। भोपाल में उनका इलाज चल रहा था और सुनील उईके की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। भांजी का कहना था कि मृत्यु होने के अगले दिन मुझे गांव वालो ने बताया कि पांडुखेड़ी तरफ का शान मेहतो और उसके तीन दोस्त ही फोरलेन पर बर्थ-डे मना रहे थे। उन्होंने ही तुम्हारे मामा के साथ मारपीट की थी। शान मेहतो और उसके दोस्त सुनील उईके के साथ मारपीट करने लगे फिर शान और उसके तीन दोस्तो ने सुनील उईके को जान से मारने की नियत से ब्रिज से नीचे फेंक दिया। आरोपी शान मेहतो , राहुल, दीपक और राहुल को गिरफ्तार किया गया। महत्वपूर्ण भूमिका उनि मोनिका गौर थाना प्रभारी थाना पथरोटा, सउनि दुर्गेश मालवीय, प्रआर दिनेश उईके, प्रआर दिपक जनोरिया, प्रआर अशोक मीना, आर. हरीश पवार, आर. धीरज राठौर, आर. संदीप धुर्वे को सफलता प्राप्त हुई।

